नाथूसरी कलां गांव के स्कूल की छात्राओं ने कल्चरल फेस्ट में राज्य स्तर पर लहराया परचम, चौपटा में भव्य स्वागत
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कला की छात्राओं द्वारा कल्चरल फेस्ट में राज्य स्तर पर लहराया परचम लहराया है। छात्राओं ने राज्य स्तर पर तृृतीय स्थान हासिल किया। इस खुशी में चौपटा के चौधरी देवीलाल चौक में शुक्रवार को छात्राओं का भव्य स्वागत किया। छात्राओं का चौपटा के नायब तहसीलदार अजय कुमार ने छात्राओं को सम्म्मानित किया।
जिला सिरसा का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया कि पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज मैं कल्चरल फेस्ट संपन्न हुआ, इसमें हरियाणवी सोलो डांस में राज्य में तृतीय स्थान पर रही, हरियाणवी रागनी सीनियर ग्रुप डांस, जूनियर ग्रुप डांस, हरियाणवी रागनी मैं कंसोलेशन पुरस्कार मिला बेहतरीन प्रदर्शन करने पर शुक्रवार को चौपटा क्षेत्र के विभिन्न गांव के समाजसेवी सरपंच प्रतिनिधि टीम निफा, मातृभूमि वेलफेयर सोसाइटी, गार्गी फाउंडेशन, सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनिया, जगतपाल कासनिया, पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी रणजीत सिंह काशनिया,तथा क्षेत्र की विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।