SIRSA में कबाड़ी की दुकान से स्क्रैप चोरी की वारदात सुलझी, तीन आरोपी 24 घंटे में काबू

 

Mahendra india news, new delhi
 संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने कबाड़ी की दुकान से स्क्रैप का सामान चोरी करने की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर काबू किया और उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा पुरानी गाड़ियों का सामान भी बरामद कर लिया।

शहर थाना प्रभारी ने बताया कि लोहिया बस्ती, बेगू रोड निवासी निहाल सिंह पुत्र जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीती रात अज्ञात युवक उसकी कबाड़ी की दुकान में घुस गए और वहां से पुरानी गाड़ियों का सामान चोरी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान शहर थाना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल अमित पुत्र फुर्ती लाल व गौतम पुत्र ज्योति, दोनों निवासी मेला ग्राउंड सिरसा तथा अरुण पुत्र गोकुल चंद निवासी कोटली, थाना डिंग को सिरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पुरानी गाड़ियों का सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई करेगी।