पीएम श्री स्कूल रूपावास मेें सेवा पखवाड़े की शुरुआत, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
mahendra india news, new delhi
सिरसा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य कमलजीत सिंह के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत विद्यालय में स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा गांव रूपावास और रायपुर में रैली निकाली गई, जिसे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विद्यालय प्रवक्ता योगेश कुमार और योगिता चौधरी के दिशा-निर्देश में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साफ.-सफाई और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थीयों ने व्यर्थ सामग्री का उपयोग करके नवीन और आकर्षक सामान बनाया।
इसी कङी में बच्चों द्वारा सभी कक्षाओं की साफ.-सफाई और सजावट की गई, जिसमें टॉप थ्री क्लास का चयन करके उनको सम्मानित किया गया। रविन्द्र कुमार नोडल यूथ एन्ड ईको क्लब, कृष्ण सैनी, विशाल बागड़ी, संतलाल वर्मा, पंकज शर्मा, धर्मवीर भाटिया, प्रवीण मंडल, सुनील कुमार, भूपसिंह ज्याणी, औमप्रकाश, पवन कुमार, कृष्ण भाटी, वासुदेव, बलवंत ठोलिया, विकास शर्मा, केहर सिंह, नीरज सुखीजा, सरोज देवी, अतुल चौहान, रितिका व अमीलाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।