नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में टूटी शेरांवाली नहर, 25 एकड़ में जलभराव 

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के समीप शेरांवाली नहर वीरवार दोपहर को टूट गई। इससे पानी खेतों की तरफ तेजी से बढऩे लगा। नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी गई। जिस पर शेरांवाली नहर को नहराना हेड से बंद करवाया गया। नहर टूटने से करीबन 25 एकड़ धान की फसल में जलभराव हो गया। 


अचानक टूट नहर, पांच मिनट पहले गुजरे सिंचाई विभाग के कर्मचारी
शेरांवाली नहर में गांव दड़बा कलां के समीप 31 हजार बर्जी के पास वीरवार को करीबन 3 बजे अचानक टूट गई। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी। इसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शेरांवाली नहर को नहराना हेड से बंद करवाया गया।

 सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पांच मिनट पहले यहां से गुजरे थे। इसके बाद अचानक नहर के किनारे से धस गई। इससे नहर में करीबन 40 फीट तक कटाव हो गया। वहीं नहर का पानी तेजी से खेतों की तरफ बढऩे लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे नहर से पूरा पानी बंद हो जाएगा। इसके बाद नहर को ठीक करने का कार्य किया जाएगा।