हरियाणा प्रदेश में कलयुगी मां की करतूत, गली में डिलीवरी, बच्चे को जन्म दे सीमेंट के कट्टे में छोड़ा; अब पुलिस कर रही तलाश

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर कलयुगी मां की करतूत प्रकाश मेेंं आई है। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ शहर थाना क्षेत्र के एक महिला ने गली में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद नवजात बेटे को सीमेंट के कट्टे में डालकर गली के कोने पर रखकर फरार हो गई। इसके बाद बाद में स्थानीय लोगों ने बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। 

जानकारी के अनुसार इस घटना के बारे में सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पूरी पता लगी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उस वक्त एक पुरुष भी था। नवजात को इस तरह से छोडक़र जाने के पीछे क्या कारण रहे यह पता नहीं लगा है, लेकिन इस तरह गली में डिलीवरी और वहीं पर बच्चा छोडऩे की घटना पहली बार हुई है।

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नवजात शिशु कई बार जिंदा और मृत मिले हैं, मगर अपने तरह की यह घटना पहली है। 

प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय दुकान पर था। पीछे गली में निर्माण कार्य चल रहा है। जब करीब साढ़े आठ बजे निर्माण कार्य देखने गया तो गली के नुक्कड़ पर ही खून बिखरा था। इसके पास में एक सीमेंट का खाली कट्टा था। जब देखा तो उसमें नवजात बच्चा था।

इसके बाद मैं भागकर सामने स्थित ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल गया। वहां से नर्स आई। बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। फिर पुलिस को सूचना दी। बच्चा अब ठीक है। जिस महिला ने यहां बच्चे को जन्म दिया, वह 35 से 40 साल की है। 

इसके साथ एक पुरुष भी था। डिलीवरी से पहले मैंने उसको गली में इधर-उधर जाते देखा था। मगर ये नहीं पता था कि ऐसा होगा। बाद में महिला और पुरुष एक ई-रिक्शा में बैठकर चले गए। 

पुलिस चौकी प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला ने गली में नवजात बच्चे को जन्म दिया। मगर उसे वहीं पर खाली कट्टे में रखकर चली गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से गली में डिलीवरी की जानकारी मिली।