सिरसा बार चुनाव: प्रधान पद पर 6, उपप्रधान के लिए 5 व सचिव के लिए 2 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान में प्रधान पद पर 6, उपप्रधान के लिए 5 व सचिव के लिए 2 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला होगा, जबकि महिला अधिवक्ताओं के लिए उपप्रधान और सह-सचिव का एक-एक पद आरक्षित है, सह-सचिव पद पर संतोष कटारिया को निर्विरोध चुन लिया गया है।
सह-निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह विनायक ने बताया कि बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ के निदेर्शानुसार जिला बार संघ , में 29 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। मतदान 11 सितंबर को होगा। उन्होंने बताया कि प्रधान पद पर 6 उम्मीदवार, जिनमें अधिवक्ता भूपेंद्र खट्टर, जीपीएस किंगरा, गंगाराम ढाका, आदित्य राठौर, रघुवीर सिंह और सुरेंद्र जाखड़ सभी का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया है।
इसी प्रकार उप-प्रधान सामान्य गुरतेज सिंह बराड़, संजीव गर्ग, विकास ढिल्लों व उपप्रधान महिला आरक्षित अमनदीप कौर व मोनिका शर्मा का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया है तथा सचिव पद पर कपिल देव व दर्शन लाल छाबड़ा का नामांकन भी स्वीकार कर लिया गया है। सह-सचिव महिला आरक्षित है, जिस पर संतोष कटारिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया हैं। शाम 4 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।