सिरसा डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रमुख राम रहीम ने सिरसा पहुंचते ही दिया ये संदेश, वीडियो वायरल

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में सिरसा डेरा सच्चा सौदा के  डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर पैरोल मिल गई है। आपको बता दें कि पैरोल मिलने के बाद 2017 के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे है। राम रहीम मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से सात वाहनों के काफिले से निकला ओर सिरसा डेरे में सुबह 8.40 मिनट पर पहुंचा।

डेरा प्रमुख ने सिरसा पहुंचते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई। इस वीडियो में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसां कह रहे हैं प्यारी साध संगत परमात्मा की कृपा से सिरसा धाम मेें आए। आपसे प्रार्थना है कि आप शाह सतनाम सिंह धाम, शाह मस्ताना जी धाम सिरसा में न आए। अपनी अपनी जगह पर रहे, हमें दर्शन दें। आपसे जैसे ही सेवादार कहे, आपको अमल करना है जी, आपको बहुत खुशियां दें। बहुत बहुत धन्यवाद। 

https://www.facebook.com/share/v/188f4UhBM9/

https://youtu.be/O4kCHksx0qY?si=3KnwRH7JNUCAA0wt


https://chat.whatsapp.com/FsQFOVWjh5E98JnUMR3ZMz 

 

इसके बाद डेरे में आकर सीधा वह अपनी गुफा में चला गया।डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का डेरा में पहुंचने के बाद परिजनों से मिले। 

रोहतक प्रशासन ने राम रहीम को 28 जनवरी 2025 की सुबह करीबन 5:26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस बार डेरा प्रमुख सिरसा डेरे में रहेंगे. इससे पहले राम रहीम को 11 बार पैरोल और फरलो मिली हैै। राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। 
2017 के बाद पहली बार सिरसा डेरे में पहुंच रहा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को फिर मिली पैरोल
 रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकला गुरमीत राम रहीम

इस बार यूपी में बागपत के बरनावा नहीं, सिरसा डेरा सच्चाा सौदा में जा रहा गुरमीत

कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सुनारिया जेल से निकला सिरसा के लिए डेरा प्रमुख गुरमीत

सजा होने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में जाने की दुष्कर्मी व हत्यारे गुरमीत को मिली है इजाजत

2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से नहीं जा पाया सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय