SIRSA की गोल्डन हैट्रिक: अंडर-17 टीम ने कैथल को हराकर जीता स्वर्ण, जिले की तीनों टीम बनी हरियाणा चैंपियन

 

mahendra india news, new delhi

 हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में सिरसा जिले ने वॉलीबॉल में क्लीन स्वीप करते हुए गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर ली है। अंडर-14 और अंडर-19 के बाद अब अंडर-17 बॉयज वॉलीबॉल टीम ने भी फाइनल में शानदार जीत दर्ज की है। कुरुक्षेत्र में खेले गए फाइनल मुकाबले में सिरसा ने कैथल को सीधे सेटों में 25-19, 25-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

फाइनल में सिरसा के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले सेट में कैथल ने टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन सिरसा ने 25-19 से सेट निकाल लिया। दूसरे सेट में सिरसा ने पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए 25-14 से जीत हासिल कर हरियाणा चैंपियन का ताज पहन लिया।

इस जीत के साथ ही सिरसा जिला अंडर-14 (भिवानी को 25-14, 25-19 से हराकर), अंडर-17 (कैथल को 25-19, 25-14 से हराकर) और अंडर- 19 jind को 25-19, 25-21 से हराकर) तीनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतने वाला इकलौता जिला बन गया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता दयाराम जी, टीम इंचार्ज अनिल जी कड़वासरा, मंगत कड़वासरा और कोच अमित ने तीनों टीमों के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर कोच अजय, कोच सुखविंदर, प्रबंधक सतपाल औलख, बलवान कस्वां, परमीत पूनिया आदि मौजूद रहे।