सिरसा की साहित्यकार डा. शील कौशिक मध्यप्रदेश व छत्त्तीसगढ़ में किया गया सम्मानित

बाल कविता की पुस्तक बिटिया मेरी गोल-मटोल पर नारी नव चेतना सृजन सम्मान-2023 
 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा की चर्चित एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा. शील कौशिक को संस्कारधानी जबलपुर (मध्यप्रदेश) में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यिक संस्था कादम्बरी द्वारा भव्य सम्मान समारोह में उनके समग्र लेखन के लिए स्व. आशा देवी दुबे सम्मान-2023 तथा कवि लोक साहित्य परिषद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा उनकी बाल कविता की पुस्तक बिटिया मेरी गोल-मटोल पर नारी नव चेतना सृजन सम्मान-2023 प्रदान किया गया। 


कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से चुनिंदा जानी-मानी हस्तियां व साहित्य मनीषी मौजूद रहे। साहित्यकार डा. शील कौशिक हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ कृति पुरस्कार, हरियाणा की श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान तथा haryana साहित्य रत्न सम्मान सहित देशभर के 16 प्रदेशों से शताधिक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। 


डा. शील कोशिक की 45 मौलिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनकी बाल साहित्य की रचनाएं पाठ्यक्रम में सम्मिलित की गई हैं। इनके साहित्य पर छात्रों द्वारा छह एमफिल व 4 PHD हो चुकी हैं। 5 प्रतिष्ठित साहित्यकार उनपर पुस्तकें लिख चुके हैं तथा इनकी पांच पुस्तकों का अंग्रेजी, पंजाबी तथा राजस्थानी भाषा में अनुवाद हो चुका है। स्थानीय तथा प्रदेश के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ साहित्यकारों ने उनकी इस उपलब्धि पर सिरसा का प्रदेशभर में नाम रोशन करने के लिए बधाइयां दी