SIRSA जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्वामी विवेकानंद स्कूल में हुआ सम्मान
mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अर्नियांवाली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार खिलाड़ियों का विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ध्रुव पारीक, निशांत ज्याणी, पराग कालेरा एवं मानसी खोड को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह में विद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष (HoD) सुरभि बेनीवाल, प्रधानाचार्या डॉ. निशा गुप्ता, प्रेजिडेंट निहाल सिंह खोथ एवं चेयरमैन डॉ. रामकृष्ण खोथ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएँ एवं प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा।
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनसे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।