सिरसा पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों रुपये की हेरोइन सहित 6 युवक काबू 

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा।नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की 34 ग्राम 286 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते दिन सीआईए ऐलनाबाद की तीन पुलिस टीमों ने शहर सिरसा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को काबू किया।

सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम ने लाल बत्ती चौक सिरसा क्षेत्र से स्कूटी सवार युवक रजत कुमार पुत्र रत्न लाल निवासी निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा को 8 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इसी क्रम में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने अग्रसेन कॉलोनी सिरसा से ईशु कुमार पुत्र बृज मोहन निवासी अग्रसेन कॉलोनी सिरसा को 7 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं चोपड़ा वाली गली सिरसा से अर्शदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी चक्कसोमियावाला, फिरोजपुर, पंजाब, हाल किरायेदार चोपड़ा वाली गली सिरसा को 7 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया।

इसके अलावा शहर थाना सिरसा की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने इंडस्ट्रियल एरिया सिरसा से दिनेश उर्फ हनी सिंह पुत्र पूर्ण चंद निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा को 6 ग्राम 91 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं सीआईए सिरसा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बेगू से बाइक सवार दो युवकों को 6 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया।पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो मामलों में 9 किलो 940 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद, महिला सहित दो व्यक्ति 

सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस की दो टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते अलग-अलग जगहों से महिला सहित दो व्यक्ति को हजारों रुपए का 9 किलो 940 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा से गांव दड़बा की तरफ जा रही थी ।

इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव दड़बा के नजदीक पहुचीं तो सामने से ट्रक आता दिखाई दिया । उक्त ट्रक ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक ट्रक से नीचे उतरकर भागने का प्रयास किया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त ट्रक सवार काला सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी कंगनपूर सिरसा व राजेंन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र बसाऊ निवासी गांव नटार,जिला सिरसा को काबू कर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया ।

पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में बने केबीन से प्लास्टिक कट्टे से 9 किलो 520 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । वहीं एक अन्य घटना मे रानियां थाना की पुलिस टीम गश्त के दौरान रानियां क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक महिला प्लास्टिक का बैग लेकर आती हुई दिखाई थी ।

उक्त महिला ने सामने  पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपिया मनप्रीत कौर पत्नी श्मशेर सिंह निवासी रानियां,जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक बैग की तलाशी ली तो उसमें से 420 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों के हवाले की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।