SIRSA SP दीपक सहारन ने 3 इंस्पेक्टर सहित 30 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, आदेश तुरंत प्रभाव से लागू
Oct 16, 2026, 13:07 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को 3 इंस्पेक्टर सहित कुल 30 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत विभिन्न पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन के कामकाज को व्यवस्थित बनाए रखना और विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करना है।
तबादला आदेश लागू होने के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती के अनुसार अपनी ड्यूटी संभालनी होगी।