फरीदाबाद में आयोजित स्टेट कैरम चैंपियनशिप के लिए सिरसा की टीम रवाना

 
Sirsa team left for the State Carrom Championship organized in Faridabad
 
mahendra india news, new delhi

फरीदाबाद में आयोजित स्टेट कैरम चैंपियनशिप खेलने जाने के लिए अजीत हीरो ऑटोमोबाइल के  सचिन जांगिड़ ने सिरसा जिला की 30 सदस्यीय टीम को टीम की टी-शर्ट देकर और चाय-पानी पिलाकर  रवाना किया और विजयी होकर लौटने केलिए शुभकामनाएं दी। सिरसा में पहुंचने पर पूर्व थानाध्यक्ष ध्यान सिंह वशिष्ठ ने टीम का स्वागत करते हुए जीत के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट कैरम एसोसिएशन सिरसा के अध्यक्ष सतवीर ठाकुर और जिला सचिव विकास शर्मा एवं जिले से विभिन्न स्कूलों के लड़के और लड़कियां साथ रवाना हुए। अंडर-12 के 2 बॉयज और 2 गर्ल्ज, अंडर-14 के 3 बॉयज व 3 गर्ल्स एवं अंडर-18 में 2 बॉयज, 4 गर्ल्स एवं सीनियर वर्ग में 4 बॉयज, 4 गर्ल्स खिलाड़ी और कोच व मैनेजर सहित रवाना हुए। ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फरीदाबाद के सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 23 से 25 मई तक होगी। इस मौके पर अजीत हीरो ऑटोमोबाइल के स्टाफ , कोच संपत सिंह और महेंद्र पारीक ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।