हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स में सिरसा के 8 पदक
mahendra india news, new delhi
कर्ण स्टेडियम करनाल में सम्पन्न 11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिरसा जिले ने 2 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक जीते।
जिले के पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है -
स्वर्ण पदक - 2 : करण ने ट्रायथलॉन-ए बालक अंडर-14 में और गायत्री ने 3000 मीटर स्टीपलचेज बालिका अंडर-20 में स्वर्ण पदक जीता।
रजत पदक - 3 : सुकृत स्वामी लॉन्ग जम्प बालक अंडर-18, करण ट्रायथलॉन-ए बालक अंडर-14 और हरमन 3000 मीटर स्टीपलचेज बालिका अंडर-20 में रजत पदक विजेता रहे।
कांस्य पदक - 3 : अभिनव मिटान 80 मीटर हर्डल्स बालक अंडर-16, प्रिंस वर्मा लॉन्ग जम्प बालक अंडर-16 और ममता 5000 मीटर बालिका अंडर-20 में कांस्य पदक विजेता रही।
सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि का दो दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया और इस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियम अनुसार उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप देहरादून उत्तराखण्ड में भाग लेंगे।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकुमार मिटान सदस्य ए एफ आई और दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा एवं प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं प्रदान कीं।