नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में SIRSA की किंजल ने जीता गोल्ड
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। देहरादून में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंंग चैंपियनशिप में शहर के लक्ष्य शूटिंग स्पोट्र्स एकेडमी की होनहार शूटर किंजल ने अपने शानदार निशाने से एयर राइफल में गोल्ड मैडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एकेडमी व जिले का नाम रोशन किया।
एकेडमी के संचालक अमित फुटेला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकेडमी की ओर से अंडर-17 वर्ग में किंजल ने प्रतिभागिता की और अपने शानदार निशाने से विरोधी शूटर को परास्त करते हुए गोल्ड मैडल जीतकर अपने अभिभावकों व एकेडमी को गौरवांवित किया। अमित फुटेला ने होनहार शूटर किंजल को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
फुटेला ने बताया कि किंजल काफी समय से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है और खेल के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी किंजल अनेक प्रतियोगिताओं में लक्ष्य शूटिंग एकेडमी की ओर से प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। फुटेला ने बताया कि एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चे बहुत ही प्रतिभाशाली हंै और अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाएंगे।