पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को बहनों ने बांधी राखी, बहनों ने तिलक लगाकर की स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा/ गुरुग्राम। 

HARYANA पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को बहन सुमन कंदोर्ई और कोकिला अग्रवाल ने राखी बांधी। बहनों ने राखी बांधकर भाइयों की सुख, शांति, समृद्धि, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। दोनों बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर मंगल कामना की। कांडा बंधुओं ने भी रक्षाबंधन पर देश - प्रदेश वासियों को बधाई दी। 

  गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा ने कहा रक्षाबंधन बहन और भाई के अटूट प्रेम का पर्व है। एक ओर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर  उनकी दीर्घायु की कामना करती है। वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं।  गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा ने देश - प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार  भारत की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। 

कांडा ने कहा कि सगे भाई -बहन के अतिरिक्त अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बंधे होते हैं, जो धर्म, जाति और देश की सीमाओं से परे हैं। रक्षाबंधन पर्व सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का सांस्कृतिक उपाय है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक तकनीकी युग एवं पश्चिमी सभ्यता का राखी के त्यौहार पर कोई असर नहीं पड़ा है। बल्कि आज इस पर्व को युवा वर्ग पहले से अधिक उत्साह से मना रहा है।