नहराना हेड पर गुंजा नारा, हमारी मांगे पूरी करो, कल होगी महापंचायत
mahendra india news, new delhi
चौपटा क्षेत्र के नहराना हेड पर गांव जमाल के ग्रामीणों ने पानी टेल पर पहुंचने की मांग को लेकर रविवार को पांचवे दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने नहराना हेड पर हमारी मांगे पूरी करो के दिनभर नारे लगाए। इसी के साथ धरना पर बैठे ग्रामीणों के बीच ऐलनाबाद हलका के विधायक भ्भरत सिंह बैनीवाल के पुत्र व युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
मांगों को लेकर सोमवार को होगी महापंचायत
समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कहा कि टेल पर पानी पहुंचने व अन्य मांगों को लेकर नहराना हेड पर महापंचायत होगी। जिसमें चौपटा क्षेत्र के सभी गांवों के ग्रामीणाों को धरना स्थल पर बुलाया गया। महापंचायत के अंदर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अभी तक ये कार्य किया
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली कुताना माइनर पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने आखिर संज्ञान लिया है। कुताना माइनर पर अवैध तरीके से बनाई गई मोगियों को तोडऩे का कार्य शनिवार से शुरू किया। माइनर पर जेसीबी की सहायता से कई जगह पर बनी अवैध मोगियों को तोडऩे का कार्य किया गया।
ग्रामीणों की मांग पर ध्यान दें
जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, विजय बैनीवाल, उग्रसेन डूडी, रविंद्र डूडी, राजेंद्र साहु, अशोक साहु, देवीलाल खिचड़, राय सहाब बैनीवाल, महेंद्र सिहाग, मांगे राम कस्वा, भीम साहु, दिवान सहारण, ब्रजलाल कडवासरा, जगतपाल बैनीवाल, अजय बैनीवाल ने टेल पर पानी पहुंचने के लिए ग्रामीण पिछले 5 दिनों से मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है।
जमाल गांव में पानी की भंयकर समस्या है। यह समस्या आज की नहीं, भीषण गर्मी हो या सर्दी, कभ्भी जमाल माइनर व कुताना माइनर में पर्याप्त नहीं पहुंचता है। इससे ग्रामीण टैंकरों से महंगे दाम पर खरीद कर पानी पीते हैं। क्योंकि पेयजल केंद्र में पानी का स्टॉक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात्रि भ्भी नहराना हेड पर जागते रहे। मगर कोई सुध लेने नहीं पहुंचा।
ये हैं ग्रामीणों की मांग
कुताना माइनर, जमाल माइनर व वरूवाली नहर मेें अवैध होदी तोड़ी जाए
जमाल गांव में जमाल माइनर व कुताना माइनर में टेल पर पूरा पानी पहुंचे
दोनों नहरों मेें पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
दोनों नहरों के आउटलेट ठीक की जाए।
गांव हंजीरा में कुताना माइनर से कुड़ा कचरा हटाया जाए।
कुताना माइनर के दोनों तरफ मिट्टी लगवाई जाए।
कुताना माइनर पर 6 पुल हैं, उनको ऊंचा किया जाए।
जमाल माइनर जमाल गांव से गुजरती है, वहां पर घरों का दूषित पानी नहर में जाता है। वहां दीवार बनाकर दूषित पानी को माइनर में जाने से रोका जाए।