पोते के नामकरण पर पिचकरोई गांव मेें समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने लगवाया वाटर कूलर 

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी कलां के समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने अपने पोते के नामकरण पर उनके ननिहाल जिला हनुमानगढ़ में नोहर तहसील के गांव पिचकरोई स्थित ठाकुर जी कृष्ण भगवान मंदिर में वाटर कूलर लगवाया। वाटर कूलर का शुभांरभ गांव पिचकरोई के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति गिरधारी राम झोरड़, दयाराम झोरड़, नाथूराम सिहाग ने किया। गौरतलब है कि समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा के बेटे आयुष व निशा के 15 जुलाई 2026 को बेटा हुआ था। आज शुक्रवार के दिन बेटे का नामकरण किया गया। 


इस शुभ अवसर पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कहा कि मुझे बहुत ही खुशी है कि आज पोते के नामकरण पर ठाकुर जी कृष्ण भगवान मंदिर में वाटर कूलर लगवाने का मौका मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर मेें वाटर कूलर लगवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। गर्मी के मौसम में ग्रामीण ठंडा पानी पी सकेंगे। 

इस मौके पर गांव निवासी रामप्रताप गोदारा, रणजीत सिंह गोदारा, भगत सिंह गोदारा, कृष्ण गोदारा, सुभाष चंद्र गोदारा, राहुल गोदारा, श्रवण झोरड़, शेरराम झोरड़, खेता राम सिहाग, रणवीर दुदवाल, बजरंग नाई, ओमप्रकाश नाई, हरिश नाई, मनीष दुदवाल, निटू गोदारा, ब्रजलाल खाती, अमीलाल घोटिया, मुंशी राम दुदवाल, वेदप्रकाश दुदवाल,्र पिंटू झोरड़, खेताराम सिहाग, मदनलाल नाई, राजू नाई, पृथ्वीराज झोरड़, ब्रजलाल, मंगलराम व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।