मजहबी सिख महासभा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी गठित
mahendra india news, new delhi
सरदार चरणजीत सिंह भट्टी पूर्व सरपंच गांव सिकंदरपुर को सर्वसम्मति से चुना महासभा का अध्यक्ष सिरसा। मजहबी सिख महासभा हरियाणा की एक विशेष मीटिंग गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा जीवन सिंह खैरपुर, सिरसा के परिसर में मास्टर बलविंदर सिंह थेड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें हरियाणा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मजहबी सिख भाईचारे ने शिरकत की।
समाज के बुद्धिजीवी वर्ग जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यापक,अधिकारी, वकील एवं राजनीतिक विशेषज्ञ आदि ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार प्रकट किए। लगभग चार घंटे चली इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए सरदार चरणजीत सिंह भट्टी पूर्व सरपंच गांव सिकंदरपुर को सर्वसम्मति से महासभा का अध्यक्ष चुना गया,
वहीं उन्होंने परिसर में मौजूद संगत की सहमति से उपाध्यक्षों की नियुक्ति भी की, जिसमें हरदीप सिंह नाहर रतिया, अमृतपाल सिंह पूर्व वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति डबवाली, दिलबाग सिंह उर्फ बारा सिंह पूर्व सरपंच करीवाला व मुख्तयार सिंह ममेरा को चुना गया, वहीं महासभा के महिला विंग के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से बीबी सुखविंदर कौर गिल को चुना गया व महासभा द्वारा किए जाने वाले कार्यों में विशेषत: शिक्षा प्रसार, रोजगार उपलब्धि एवं नशाबंदी के लिए विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया गया,
इस मौके पर गुरचरण सिंह फौजी, जिला पार्षद डबवाली, सोनी सिंह फौजी बलियाला, राज सिंह मट्टू, मग्घर सिंह भुल्लर नेजाडेला कलां, गुरचरण सिंह कृषि विभाग सिरसा, सुखदेव सिंह संधु संतनगर, गुरदेव सिंह गिल वैदवाला जिला पार्षद सिरसा, इकबाल सिंह अलीकां, हैप्पी सिंह रंघरेटा, गुरदीप सिंह खालसा डबवाली, बलविंदर सिंह ममेरां, गुरसेवक सिंह संतावाली, मलकीत सिंह डबवाली, हरभजन सिंह खैरपुर, मास्टर जसवंत सिंह, बलकार सिंह फौजी, गुरसाहिब सिंह सरपंच फूलों, सोनी खाजा खेड़ा, गुरलाल सिंह खाजा खेड़ा, कुलवंत कौर, हरपिंदर कौर, छिंद्र कौर, बलविंदर कौर, सुखविंदर कौर, हरजीत कौर, बिंद्र कौर, बलविंदर सिंह मट्टू, जत्थेदार जीत सिंह फतेहाबाद आदि मौजूद रहे।