चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण 25 को शक्करमंदौरी में, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला करेंगे अनावरण
mahendra india news, new delhi
जननायक चौधरी देवीलाल की 25 सितंबर को जयंती के अवसर पर जिले के गांव शक्करमंदौरी में चौधरी देवीलाल की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला द्वारा किया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस सिलसिले में जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी के जिला कार्यालय सचिव हरिसिंह भारी व ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां ने संयुक्त रूप से बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने हलके में अपने अपने गांवों में स्थापित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रात: 11 बजे शक्करमंदौरी पहुंचे जहां वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के साथ देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर जननायक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर सकें। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।