गांव नाथूसरी कलां में नशा बेचने व जमानत करवाने वालों पर होगी कड़ी कारवाई, ग्रामीणों ने बनाई कमेटी
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां में नशे के विरुद्ध पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि नशा तस्कर की पंचायत या कोई ग्रामीण जमानत नहीं करवाएगा। किसी ग्रामीण ने जमानत करवाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ी फैसला सुनाया कि वे नशा तस्कर की जमानत नहीं करवाएंगे। गांव के मौजिज लोगों ने कहा कि अगर गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसके ख्खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके परिवार को गांव से बाहर निकाला जाएगा। इसी के साथ ही ग्रामीणों की कमेटी बनाई गई। यह कमेटी नशा बेचने वालों पर पेनी नजर रखेगी।
गांव की सरपंच रीटा कासनियां ने बताया कि नशा व्यक्ति का नाश कर देता है। गांव के युवाओं को नशे से बेचने के लिए अहम बैठक कर यह फैसला लिया गया है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, सुरेंद्र कासनियां, बलराम कासनियां, खिराज, राममुर्ति आर्य, सहाबदीन, भाग सिंह, नरेंद्र कासनियांख्, भरत सिंह,