सिरसा सीडीएलयू में भूगोल विभाग के छात्रों ने ओटू गांव में सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के बारे में ली जानकारी
Students of Geography Department at Sirsa CDLU gathered information about social and economic aspects in Otu village
सिरसा में स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के भूगोल विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ओटू गांव जिला सिरसा का शैक्षणिक भ्रमण करवाया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने दो दिवसीय कार्य के दौरान गांव के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मवीर सिंह अलावत ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को फील्ड सर्वे के लिए रवाना किया। ये सर्वेक्षण विद्यार्थियों को शोध कार्य में निपुण बनाने के लिए करवाया जाता है, जिसमें विद्यार्थी आंकड़ा इक_ा करने से लेकर, आंकड़ा विश्लेषण और शोध लेखन का कार्य करते है। इस सर्वेक्षण में भूगोल विभाग से डॉ. मीनाक्षी, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. कृष्णा, हर्ष कुमार, सुनील, प्रमोद, कविता व सतवीर विद्यार्थियों के साथ सर्वेक्षण पर मौजूद रहे।