खंड स्तरीय प्रतिभा प्रतियोगिता में छाए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय प्रतिभा प्रतियोगिता टैलेंट सर्च का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया और अपनी कला का लोहा मनवाया।

इस प्रतियोगिता में गु्रप डांस कक्षा 9 से 12 में प्रथम, थिएटर कक्षा 9 से 12वीं प्रथम, सोलो रागनी 6 से 8 प्रथम, सोलोक्लासिक राग 6 से 8 प्रथम, सोलो क्लासिकल डांस 6 से 8 प्रथम, सोलो फोक डांस 6 से 8 प्रथम, सोलो 2डी पेंटिंग 6 से 8 प्रथम, सोलो 6 से 8 प्रथम रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने बताया कि कला अपने आप में निपुण है। कलाकार कल को नवाजता है और कला कलाकार को नवाजती है। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके जो गुरु मनवीर सिंह, सरदार दलजीत सिंह की प्रशंसा की और बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय के गणित विद्वान रीतेंद्र पांडे ने भी सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी और उनके गुरुजनों का भी लोहा मनवाने के लिए उनको भी बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ जयकरण इतिहास प्रवक्ता, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, सुरेश गिरी, राजकुमार, सुशील कुमार, महेंद्र और रामेंद्र उपस्थित थे।