विद्यार्थी देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं: प्रो. दलीप सिंह

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां ऐलनाबाद में निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र के अनुसार कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता व प्रो. कुलजीत कौर के संयोजन में वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक महत्व को पुन: स्मरण कराना था। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव, मातृभूमि के प्रति प्रेम और त्याग की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं। इस मौके पर प्रो. कुलजीत कौर, प्रो. सुरेश कुमारी, डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. सावन कुमार के साथ अन्य शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ विद्यार्थियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।