स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

 

mahendra india news, new delhi

स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री भीम सिंह मजोका  रहे। उन्होंने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षकों के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, पंजाबी, संस्कृत एवं हिंदी कविता गायन तथा ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

संस्कृत कविता प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की भूमिका ने प्रथम तथा कक्षा 12वीं की निकिता डूडी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर हर्ष ने प्रथम, चंचल ने द्वितीय तथा काव्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल स्तर पर भावना प्रथम, वंदना द्वितीय तथा गुंजन सुथार एवं लक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी स्तर पर साक्षी प्रथम, अंजू कड़वा द्वितीय तथा प्रतिज्ञा, भावना एवं दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता में लेवल-1 पर प्राची ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय तथा कृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेवल-3 में हर्षिता प्रथम, पुनीत द्वितीय तथा खुशी तृतीय स्थान पर रही। लेवल-2 में मनीष एवं तानवी ने प्रथम तथा मानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि श्री भीम सिंह मजोका ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया