दड़बा कलां में बरसाती पानी में टेमिफोर्स दवा डाली

 

mahendra india news, new delhi
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कलां में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेखा बिश्नोई के आदेश अनुसार मानसून में हुई लगातार बारिश की वजह से अब डेंगू-मलेरिया फैलने से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार काफी मुस्तेदी से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गाँव रुपाणा खुर्द में स्वास्थ्य विभाग के बहु-उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी नरेश कुमार व अजय, श्रीमती मंजू देवी द्वारा गाँव में खडे बरसाती पानी में लगातार टेमिफोर्स दवा डाली जा रही है और घरों में पानी के कुलर्स, टंकी, हौदी में मच्छरों के लार्वा की बार-बार जाँच की जा रही है।

गाँव के स्कूल, विद्यार्थियों, ग्राम पंचायत के मौजीज लोगों व ग्रामीणों को डेंगू-मलेरिया बीमारियों के फैलने, लक्षण और रोकथाम के तरीके बताए जा रहे है। गाँव में जो बुखार के संदिग्ध मरीज आ रहे है उनकी रक्त पट्टीका बनाकर लैब में जाँच हेतु भेजी जा रही है I गाँव  में कार्यरत सभी आशा वर्कर पूजा रानी,सुनील कुमारी ,सुनीता,रोशनी कुमारी,रेनू  आदि भी इस मुहीम में अपने अपने क्षेत्र में लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक कर रही है ताकि डेंगू-मलेरिया से बचाव किया जा सके।

ग्रामीणों को अपने घरों में और नालियों की सफाई हेतु जागरूक करके मच्छर ना पनपने देने की हिदायत दी जा रही है। हर रविवार को हर घर में ड्राई डे (सूखा दिवस ) बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव में फॉगिंग भी करवाई जा रही है I अगर किसी को बुखार आता है तो गाँव दड़बा कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर खून की मुफ्त जांच करवाने की अपील भी की जा रही है।