CBI ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल 

 

Mahendra india news, new delhi

 नीट परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि  NEET UG पेपर लीक मामला,  CBI ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। CBI ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में NEET  पेपर लीक मामले में चार्जशीट दाखिल की। ​​आपको बता दें कि एजेंसी ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट कल पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए बनाई गई स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के सामने पेश की जाएगी। चार्जशीट CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने दाखिल की है।

आपको बता दें कि यह मामला BNS 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2); प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (PC) एक्ट 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(a); और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 की धारा 10 ,धारा 3, 4, 5 और 11 के साथ के तहत दर्ज किया गया था।

आपको बता दें कि आरोपी यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार न्यायिक हिरासत में हैं।