ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का विवरण दर्ज कराने के लिए SIRSA के 4 गांवों के लिए तीन नवम्बर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला

 

mahendra india news, new delhi
ओलावृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए HARYANA सरकार ने रानियां तहसील के 4 गांवों के किसानों को राहत दी है। इन गांवों के प्रभावित किसान 3 नवंबर 2026 तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी खराब फसलों का ब्यौरा दर्ज करवा सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानियां तहसील SIRSA के गांव नानुआना, सुल्तानपुरिया, मोहम्मदपुरिया और फतेहपुरिया के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इन गांवों में ओलावृष्टि से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचने वाले किसान हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट revenueharyana.gov.in पर जाकर फसल खराबे का विवरण दर्ज करवा सकते हैं।

3 नवंबर तक दर्ज करवाएं फसल नुकसान का ब्यौरा

प्रभावित किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और पोर्टल पर अपनी खराब फसल का सही विवरण दर्ज करवाएं। समय सीमा के बाद पंजीकरण का अवसर उपलब्ध होगा या नहीं, इसकी जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त करें।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे पोर्टल पर दर्ज करवाई गई जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि फसल नुकसान का विवरण सही तरीके से दर्ज हो सके।