मुख्य धाम बाबा भूमणशाह जी डेरा बाबा भूमणशाह में मनाया गया राखी का पर्व

 

mahendra india news, new delhi
राखी बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन तथा पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर परम पूज्य गुरु बाबा ब्रह्मदास जी महाराज ने समस्त गुरुभक्तों को रक्षाबंधन एवं पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

 

 

गुरु महाराज ने सभी के जीवन में प्रेम, सद्भाव, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। छोटी बच्चियों ने महाराज को राखी बांधी। महाराज ने उन्हें आशीर्वाद एवं उपहार दिए।