हरियाणा में नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की सरकार ने बिना पर्ची, बिना खर्ची भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया : जसविंद्र पाल पिंकी

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत को लेकर प्रचार प्रसार कर रही है। इसी कड़ी में  हिसार लोकसभा चुनाव प्रभारी, सिरसा लोकसभा चुनाव प्रबंधन व पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने लोकसभा चुनावों को लेकर महिला पदाधिकारियों की बैठक ली। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में थोड़ा समय रह गया है, इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं। 

महिला नेत्री जसविंद्र पाल पिंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में गौरव का अनुभव किया है। मेक इन इंंडिया जैसी योजनाओं ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है, वहीं धारा 370 की समाप्ति के बाद ज मू कश्मीर देश से जुड़ है, पर्यटन स्थल बना है। करोड़ों लोग वहां घूमने आते हैं। अब कश्मीर गोलियों की आवाज से नहीं, बल्कि फूलों की खुशबू से महक रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की सरकार ने बिना पर्ची, बिना खर्ची भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। पूरे प्रदेश को हरियाणा एक, हरियाणवी एक के नाम से संबोधित करते हुए समान विकास किया। 


उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत हर हरियाणावासी को मान सम्मान दिया गया। आयुष्मान योजना, समृद्ध हरियाणा योजना, कृषि विकास, भावांतर भरपाई योजना, हर नल से जल, हरपथ सड़क योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से हरियाणा प्रदेश को खुशहाल करने का काम सरकार ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाकर इस बार 10 की 10 लोकसभा सीट भाजपा की झोली में डालने  का काम करें, ताकि देशवासियों को तीसरी दीवाली मनाने का सुअवसर मिल सके।