आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने नप एक्सईएन के साथ किया मंडी का दौरा
The head of the commission agent association visited the market along with the NEP XEN
mahendra india news, new delhi
सिरसा। दी आढ़तियान एसोसिएशन अनाज मंडी, सिरसा के प्रधान प्रेम बजाज ने नगर परिषद के एक्सईएन विजय गोयल के साथ अनाज मंडी का दौरा किया। प्रधान प्रेम बजाज ने एक्सईएन को मंडी में व्यापारियों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जनता भवन रोड की टूटी सडक़, स्टेडियम रोड वाली टूटी सडक़ का भी जायजा लिया, जो कि हाउसिंग बोर्ड की तरफ जाती है, का दौरा किया।
इसके साथ-साथ गायब हुए सीवरेजों के ढक्कन, कबीर चौक की चारों तरफ की सडक़ों का भी जायजा लिया, कपास मंडी की सडक़, एडिशनल मंडी के बीच (हरविंद्र ट्रेडिंग कंपनी) के साथ वाली गली ऊंची और मजबूत बनाने, पहली एडिशनल मंडी की फड़ों को नया बनाने, सीसी प्रथम की सडक़ें व नए फड़ बनवाए जायें और मंडी के गेटों पर जहां-जहां स्टॉर्म वाटर की पाइप लाइन डाली जा रही है, उसे पक्का करवाया जाए,्र ताकि आने वाले सीजन में काम बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से चल सके। इसके अलावा मंडी की अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।
जिस पर एक्सईएन विजय गोयल ने आश्वासन दिया कि मंडी के यह सभी काम जल्द से जल्द पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यों के लिए एक हफ्ते का समय मांगा, जिस पर वहां मौजूदा प्रधान प्रेम बजाज, उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, अनीश गर्ग ने सहमति जताई और उन्हें आग्रह किया कि जल्द से जल्द मंडी की समस्याओं का समाधान किया जाए।
एक्सईएन विजय गोयल ने मंडी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस बात का भी आश्वासन दिया कि वे जब भी इस तरफ आएंगे तो हर बार मंडी का जायजा लेंगे। सभी मौजूदा सदस्यों ने एक्सईएन विजय गोयल और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही मार्केटिंग बोर्ड के जेई संदीप कुमार से भी जो एरिया नगर पालिका के अंतर्गत आता है, उस नक्शे की मांग की गई, ताकि समस्याओं का हल किया जा सके। उन्हें भी कहा गया कि जो कार्य मार्केटिंग बोर्ड के अंदर आते हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि आने वाले सीजन का कार्य सुचारू रूप से चल सके।