इग्नू में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026

 

mahendra india news, new delhi
जीएनसी सिरसा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1014 के इंचार्ज डा. जगदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू में दाखिला लेने के इछुक विद्यार्थी दिनांक 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा फॉर्म भर कर अपना दाखिला ले सकते है।

डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र 1014 में BAG, BAM, B.COMG, BCOMF, BLIB, MLIB, CLIS, M.COM, MHD, MARD व PGDRD विषयों में दाखिला ले सकते है। इसके साथ यह भी बताया कि अध्ययन केंद्र 1014 में छात्र- छात्राओं के लिए इग्नू में दाखिला लेने के लिए जागरूकता कैम्प का भी आयोजन किया गया, जिसमे अध्ययन केंद्र के सभी स्टाफ सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।