श्रीराम की लीला आज भी भारतीय समाज के संस्कारों की रीढ़ है: डा. अशोक तंवर
mahendra india news.new delhi
सिरसा। नेहरू पार्क में श्री रामा क्लब द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला में पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. अशोक तंवर व स्वर्णकार संघ सिरसा तहसील महासचिव विशाल सोनी ढल्ला ने शिरकत की। श्री रामा क्लब कमेटी ने पटका पहनाकर डा. अशोक तंवर का स्वागत किया। उन्होंने मंच पर कलाकारों द्वारा अभिनीत किरदारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान राम द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान जिस प्रकार पितृभक्ति का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी भारतीय समाज के संस्कारों की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि श्रीराम की लीला केवल मनोरंजनात्मक नहीं, बल्कि मर्यादाएं स्थापित करने का भी एक आईना है,
जिसमें व्यक्तित्व के सभी पहलु स्पष्ट नजर आते हैं। श्री रामा क्लब कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमन सर्राफ, सिकंदर खट्टर, डा. चंद्र कंबोज, नीरज सोनी साहुवाला, जसवंत सिंह, तपन सोनी, सतनाम रोड़ी, अभय शाह, क्लब के प्रधान अश्वनी बठला, श्याम बजाज, गुलशन गाबा, गुलशन वधवा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।