सांसद खेल महोत्सव में रनर-अप रही छात्राओं को प्राचार्य ने किया सम्मानित
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलपालिया की प्रतिभाशाली छात्राओं ने सांसद खेल महोत्सव जो कि जमाल गांव में आयोजित किए गए थे, में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल-भावना, अनुशासन और टीमवर्क का आदर्श प्रस्तुत किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य रवि कुमार ने छात्राओं को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, जो छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। रवि कुमार ने विद्यालय के खेल विभाग और कोचिंग टीम को भी सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कुलवंत कस्वां, ओम प्रकाश पारीक, दिनेश कुमार भोजक तथा अतुल कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी छात्राएं इसी तरह अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयां छुएंगी और क्षेत्र का मान बढ़ाएंगी।