हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता में द सिरसा स्कूल SIRSA ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस भव्य आयोजन में द सिरसा स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया और प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां हमारी लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखती हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके निरंतर अभ्यास व मेहनत की प्रशंसा की। यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।