ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर एसोसिएशन यूनिट सिरसा ने भेंट किए धार्मिक एवं औषधीय पौधे
Mahendra india news, new delhi
पिछले पांच सालों की प्रथा को जारी रखते हुए ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर एसोसिएशन यूनिट सिरसा ने धार्मिक एवं औषधीय 165 पौधे तुलसी एवं कड़ी पत्ता के पंजाब नैशनल बैंक, बरनाला रोड सिरसा शाखा के समक्ष वितरित किए। सचिव ओपी कथूरिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान डीआर खुराना ने की, जबकि मुख्यातिथि के तौर पर कुलदीप सिंह राणा सर्कल हैड सिरसा ने शिरकत की।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह राणा सर्कल हैड सिरसा ने कहा कि पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध रखने में अह्म भूमिका निभाते हैं, बल्कि अनेक औषधीय पौधे स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी होते हैं। धार्मिक महत्व वाले पौधे हमारी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण को जनअभियान का रूप देना आवश्यक है।
इस मौके पर मधु बंसल डिप्टी सर्कल हैड, प्रबंधक सर्कल आॅफिस सुनील कुकरेजा, कैलाश शर्मा, कर्ण कंबोज, पूर्व सर्कल हैड एसपी मेहता, खजांची एसपी ग्रोवर, मुकेश मंत्री, चेतन सिंगला, ए सी सरदाना, प्रेम गोयल, प्रदीप मेहता, अनिल मेहता, महेश शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, वीके सैनी, एमजी सिंगला, एनके गर्ग, एसके जिंदल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।