चौधरी KRM महिला डिग्री कॉलेज जमाल कि छात्राओं ने बीए फाईनल ईयर 5 वें समेस्टर परीक्षा परिणाम में एक बार फिर रचा इतिहास 

The students of Chaudhary KRM Women's Degree College Jamal have once again created history in the BA Final Year 5th Semester examination results
 
 

चोपटा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी. ए. फाईनल ईयर 5वें समेस्टर के परीक्षा परिणाम में चौधरी के आर एम महिला कॉलेज जमाल की छात्राओं ने एक बार फिर टॉप 10 की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित करके कॉलेज में अपने माता-पिता का नाम रोशन किया बी. ए. फाईनल ईयर  में 5 वें सेमेस्टर में प्रियंका गुसाईयाना ने 88.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया |

पांचवी और छठे स्थान पर निर्मल व पूनम  ने 86.25 प्रतिशत और 85.75 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप टेन लिस्ट में अपना स्थान सुनिश्चित किया | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीए के परीक्षा  परिणाम में चौधरी के आर एम महिला डिग्री कॉलेज का 100 शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा | महाविद्यालय प्रधान राजेश कुमार,

निदेशक वेद प्रकाश गुप्ता व प्राचार्य कृष्ण लाल गुप्ता ने विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों व बच्चों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी महाविद्यालय प्राचार्य  श्री कृष्ण लाल गुप्ता ने बच्चों को इसी प्रकार लगातार मेहनत और लगन से महाविद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।