हरियाणा में 29 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम, एचएयू हिसार ने जारी की मौसम की जानकारी 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम को लेकर वीरवार को कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल के दौरान खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान 25 व  26 अप्रैल को उत्तरपश्चिमी व  पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर  दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है परंतु 27 अप्रैल को हवा में बदलाव से आंशिक बादल तथा 28 व 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म  संभावित । तापमान में बढ़ोतरी की संभावना से इस दौरान बीच बीच में गर्म धूल भरी हवाएं अर्थात लू भी चलने की संभावना है। परंतु 30 अप्रैल के बाद पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव संभावित।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार