हरियाणा प्रदेश में 5 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम, जानिए HAU हिसार की मौसम रिपोर्ट 

 
 mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में वीरवार को मानसून सक्रिय रहा। इससे अनेक जगह पर बरसात व बूंदाबांदी होती रही। हरियाणा प्रदेश में 5 अगस्त तक मौसम कैसा रहेगा। इसके लिए कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय  हिसार ने मौसम पूर्वानुमान को लेकर बताया कि मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा अब श्री गंगानगर, रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, डायमंड हार्बर से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा अब यह मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बने रहने की उम्मीद है। 


इससे नमी वाली मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी से लगातार आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मानसून अगस्त के प्रथम सप्ताह में भी एक्टिव बने रहने की उम्मीद है जिससे राज्य के सभी क्षेत्रों में 5 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों जारी रहने की संभावना है। 


इस दौरान बीच बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं भी आने की संभावना से पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु उत्तर क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना है । इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।