स्व. पंडित होशियारी लाल शर्मा की 5वीं पुण्यतिथि पर सिरसा में कल ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

 

mahendra india news, new delhi 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20 अगस्त वीरवार को भजन संकीर्तन एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

यह कार्यक्रम बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में होगा। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भजन संकीर्तन होगा। 

20 अगस्त वीरवार दोपहर 12:30 बजे प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है। स्वर्गीय शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा व पौत्र मोहित शर्मा और देवांश शर्मा सहित परिवार के सदस्यों की ओर से सिरसा वासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा की स्मृतियों को नमन करना और उनके सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाना है।