महाशिवरात्रि के दिन कल ऐसा रहेगा मौसम, हरियाणा में होगी इस दिन से तीन दिन झमाझम बरसात

 
This will be the weather tomorrow on Mahashivratri, there will be heavy rain in Haryana for three days from this day
mahendra india news, new delhi

महाशिवरात्रि का पर्व कल बुधवार यानि 26 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन मौसम कैसा रहेगा। इसके बारे में मौसम संबंधी ताजा जानकारी दे रहे हैं। हरियाणा में मौसम के अंदर एक बार बदलाव होगा। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में 1 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने  रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 व 26 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से 1 मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय  हिसार


कल ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कल 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। गंगा के पश्चिमी बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक निचले स्तरों में एक द्रोणिका (ट्रफ) फैली हुई है।

पूर्वी असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई।


 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ़़्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां काफी बढ़ सकती हैं, जो 2 या 3 मार्च तक जारी रह सकती हैं।

26 फरवरी से 1 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

26 फरवरी से 1 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की बारिश संभव है। 27 और 28 फरवरी को उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।