सिरसा के 3 शिक्षकों ने जिले को किया गौरवान्वित, अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के तीन शिक्षकों को अयोध्या में शैक्षणिक, सामाजिक, मानवीय एवं राष्ट्रीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। श्रीराम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या द्वारा बीती 11 से 13 सितंबर तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें सिरसा के उक्त तीनों शिक्षकों (स्काउट मास्टर) सुधीर कौशिक, आनंदप्रकाश कारगवाल व अजय भाटी ने रक्तदान कर मानवीय सेवाओं की उच्च परंपराओं को कायम रखा।

सामाजिक सेवाओं को समर्पित इस रक्तदान कार्य के लिए श्रीराम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या के अध्यक्ष आकाश गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय सेवा रत्न 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने इस अवसर पर हरियाणा के सिरसा जिले के तीनों शिक्षकों द्वारा किए जा रहे मानवीय व राष्ट्रीय कार्यों के प्रति उन्हें साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर का रक्तसेविका जागरूकता रैली व समाजसेवकों का परिचय सम्मेलन एवं सगोष्ठी हुई।

इस दौरान उक्त कार्यक्रमों में भूटान, नेपाल सहित भारत के 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के रक्तवीरों ने भी अपना योगदान दिया। सिरसा के उक्त तीनों शिक्षकों के राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव डॉ. सुखदेव ढिल्लों व डॉ. इंद्रसेन ने शुभकामनाएं दी हैं।