सिरसा में दो अलग अलग स्थानों पर हेरोइन के साथ तीन युवक काबू, सिरसा एसपी दीपक सहारण के निदेशानुसार बड़ी कार्रवाई
mahendra india news, new delhi
सिरसा में दो अलग अलग स्थानों पर हेरोइन के साथ तीन युवक काबू, सिरसा एसपी दीपक सहारण के निदेशानुसार बड़ी कार्रवाई
बाइक सवार दो युवक हेरोइन सहित काबू
सिरसा। एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने जोधकां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 21 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए क्षेत्र में घूम रहे थे।आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान एनएच-9 हाईवे से होते हुए गांव जोधकां की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जोधकां नहर पुल के पास सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों ने अचानक बाइक वापस मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों युवकों को बाइक सहित काबू कर लिया।पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 21 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी सुखचैन कॉलोनी, शाहपुर तथा किशोर कुमार पुत्र देवी लाल निवासी गांव जोधकां के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से नशे की सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की आगामी जांच थाना डिंग पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी या किसी अन्य अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने हेरोइन सहित युवक दबोचा
सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद के वार्ड़ नंबर एक की तरफ जा रही थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया।
जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन सहित आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहचान पारूल उर्फ पालिया पुत्र भंवर लाल निवासी बार्ड नंबर एक ऐलनाबाद,जिला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।