सुगम रेल संचालन हेतु रतनगढ़-बीकानेर खंड पर स्थित आरयूबी संख्या 11D (जैसलसर में स्थित) पर होगा तकनीकी कार्य, वाहनों के आवागमन हेतु रहेगा 50 दिनों के लिए पूर्णतया बंद
mahendra india news, new delhi
सुगम रेल संचालन हेतु रतनगढ़-बीकानेर खंड पर स्थित आरयूबी संख्या 11D (जैसलसर में स्थित) पर होगा तकनीकी कार्य, वाहनों के आवागमन हेतु रहेगा 50 दिनों के लिए पूर्णतया बंद
बीकनेर रेल मंडल के रतनगढ़-बीकानेर खंड के (किमी 383/2-3) पर स्थित आरयूबी संख्या 11D (जैसलसर गाँव में स्थित) पर तकनीकी कार्य दिनांक 01.07.26 से आगामी 50 दिनों के लिए होगा l
उक्त अवधि के दौरान यातायात साधनों का आवागमन RUB सं. 11 C (किमी 377/1 -2) व समपार संख्या 224 (किमी 388/1-2) से होगा l वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध है कि इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे/प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर