29 सितंबर को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर से परेशानी भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 29 सितंबर को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है।
वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का भी खतरा बना हुआ है। दिल्ली, ओडिशा समेत 5 राज्यों में तेज तूफान का प्रहार देखने को मिल सकता है। वहीं, 2 से 3 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं, इस तेज बारिश के चलते उत्तर भारत और पूर्वी भारत में किसानों के फसलों के नुकसान होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 12 घंटे टेंशन बढ़ाने वाले हैं।
वही, बिहार से लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक गर्त बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी असम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते बिहार, झारखंड में कई जिलों में तूफानी बारिश एक बार फिर से देखने को मिल सकती है।
प्रचंड बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मंगलवार को देश के 23 राज्यों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, मेघालय और गुजरात में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। मछुआरों को विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है।