27 जुलाई को आज 10 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात, 80 की स्पीड से चलेगी तेज आंधी

 

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग ने आज सोमवार यानी 27 जुलाई को 10 राज्यों में मूसलाधार बरसात, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं। कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे पेड़ उखडऩे, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी स्थिति बन सकती है। 


इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक नदियों का जलस्तर बढऩे का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने पर्यटकों से यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट देखने की अपील की है। पूर्वी भारत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। 


 10 प्रदेशों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार यानी 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बरसात, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।