हिसार, बीकानेर और रतनगढ़ रूट की ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने जारी की नई समय-सारणी
mahendra india news, new delhi
रतनगढ़–बीकानेर रेलखंड पर अनुरक्षण कार्य के कारण रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द एवं रीशड्यूल रहेंगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर बैनीसर–सूडसर–नापासर स्टेशनों के मध्य रेल पथ अनुरक्षण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कुछ रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द एवं रीशड्यूल रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 74856 रतनगढ़–बीकानेर रेलसेवा 24 नवंबर एवं 08 दिसंबर 2026 तथा गाड़ी संख्या 74855 बीकानेर–रतनगढ़ रेलसेवा 25 नवंबर एवं 09 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14898 हिसार–बीकानेर रेलसेवा 25 नवंबर एवं 09 दिसंबर को रतनगढ़ तक तथा गाड़ी संख्या 74831 बीकानेर–चूरू रेलसेवा उक्त तिथियों को रतनगढ़ से संचालित होगी।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार–बीकानेर रेलसेवा 24 नवंबर को 03 घंटे एवं 08 दिसंबर को 02 घंटे 30 मिनट तथा गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय–बीकानेर रेलसेवा दोनों तिथियों को 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।