सिरसा में बिजली विभाग की टीम पर हमला करने  व  सरकारी ड्यूटी मे बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 
mahendra india news, new delhi              

सिरसा थाना शहर सिरसा पुलिस ने राजकीय कार्य में बाधा डालने, बिजली विभाग की टीम पर हमला करने और गाली-गलौच करने के मामले में दो आरोपियों राजेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र हनुमान तथा हनुमान पुत्र मोटा राम, वासीयान ढाणी तेजा सिंह सिरसा को काबू करने में सफलता हासिल की है।
                                 


 प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की मामला दिनांक 24 जुलाई 2025 का है, शिकायत कर्ता बिजली विभाग के जेई रोहताश कुमार अपनी टीम के साथ मोहल्ला ढाणी तेजा सिंह, सिरसा में बकाया बिल के चलते कनेक्शन काटने व मीटर उतारने पहुंचे थे। उसी दौरान आरोपी राजेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र हनुमान तथा हनुमान पुत्र मोटा राम, दोनों निवासी ढाणी तेजा सिंह सिरसा ने सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा डालने की इस घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस पर शहर सिरसा मे अभियोग संख्या 386 दिनांक 25.07.2025 धारा 115/121/132/221/बीएनएस दर्ज किया गया था। 

मामले की जांच के दौरान साक्ष्यो के आधार पर  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनो आरोपियों से पूछताछ की गई और आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।