चौपटा क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर, दो की मौत, तीन घायल 

 
mahendra india news

चौपटा क्षेत्र में गांव नाथूसरी कलां व हंजीरा के बीच में सोमवार रात्रि दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गये। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

जानकारी के अनुसार गांव हंजीरा निवासी ओमप्रकाश अपनी १2 साल की बेटी सोनू के साथ बाइक पर सोमवार रात्रि 8 बजे चौपटा से घर जा रहे हैं। गांव हंजीरा निवासी अनिल कुमार, सुनील व कुलदीप बाइक से गांव जा रहे थे। बाइक सुनील चला रहा था। जैसे ही नाथूसरी कलां व हंजीरा के बीच रास्ते में पहुंचे। अचानक सामने से लाइट पड़ने पर कुछ दिखाई नहीं दिया। इससे बाइक आगे जा रहे ओमप्रकाश के बाइक से टकरा गई। इस हादसे के दौरान 23 साल के कुलदीप व १7 साल के अनिल की मौत हो गई।

वहीं ओमप्रकाश व उसकी बेटी सोनू, सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।  जिनका उपचार चल रहा है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते थे। 

चौपटा पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।