चौपटा क्षेत्र में सिरसा-भादरा रोड पर दो कारों की भिड़ंत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

 
Two cars collided on Sirsa-Bhadra Road in Chaupata area, video viral on social media
 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिला में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में रविवार को सडक़ हादसा हुआ।  जानकारी के अनुसार  सिरसा-राजस्थान के भादरा रोड पर गीगोरानी बस स्टैंड के पास रविवार को 2 कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। 


जानकारी में पता चला है कि एक एल्टो कार चालक छानी बड़ी से चौपटा क्षेत्र के गांव शाहपुरिया अपने रिश्तेदारों के यहां किसी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वहीं दूसरी ओर स्विफ्ट कार चालक तहसील भादरा से भट्टू की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गीगोरानी बस स्टैंड के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। 

पता चला है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी, जिससे एक गाड़ी का पिछे का हिस्सा व दूसरी गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद राहगिरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि वाहनों की ओवरस्पीड के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों गडिय़ों में सवार लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। समाचार लिखे जाने तक किसी भी वाहन चालक द्वारा पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया था।